चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 01 किशोर को किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज होने के 02 दिन के भीतर चोरी की घटना का किया खुलासा

चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 01 किशोर को किया गिरफ्तार।

मुकदमा दर्ज होने के 02 दिन के भीतर चोरी की घटना का किया खुलासा

चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गैस गोदाम तिराहे के पास से पकड़ा गया किशोर

निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी गई 05 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोरी की अन्य घटनाओं एवं साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना पथरी पर वादी आकाश पुत्र निर्देश, निवासी ग्राम पुरुषोत्तमनगर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि  शाहपुर रामलीला मैदान के पास से उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-08-BG-0049 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर मु0अ0सं0 509/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने एवं चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने गैस गोदाम तिराहे के पास से एक विधि विवादित किशोर को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दोगीवाला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खंडहर में छिपाकर रखी गई 05 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य साथियों की तलाश जारी है।

किशोर के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

बरामदगी 

पुलिस द्वारा कुल 06 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनका विवरण निम्नवत है

1. स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला नीले स्टीकर लगे हैं चेसिस नम्बर 06F16C26445, इंजन नम्बर 06F15M21208

2. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला  चेसिस नम्बर MBLHA10EJ9HJ51379  इंजन नम्बर HA10EA9HJA5249

3. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAR082JHH21792, इंजन नम्बर HA10AGJHHA2003।

4. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAR087JHMA7144, इंजन नम्बर HA110AGJHMF4086

5. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAW092KHB10444, इंजन नम्बर HA10AGKHB25305

6. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAW234RHJ49732 इंजन नम्बर HA11E8RHJ30824।

पुलिस टीम

1.उ0नि0 रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी

2. उ0नि0 मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।

3. अ0उ0नि0 जसवन्त सिंह

4. का0 दीपक चौधरी

5. का0 जयपाल चौहान

6. का0 अनिल 

7. का0 मुकेश चौहान

8. का0 सोहन राणा

9. का0 रविन्द्र बिष्ट

10. का0 नरेश बहुगुणा

11. का0 विरेन्द्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।