बहादराबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया।
एवं रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवीयो ने बी एच ई एल मोड बहादराबाद सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक के पास सफाई कार्यक्रम किया जिसमें स्वयंसेवीयो ने प्लास्टिक एकत्र कर कूड़ेदान में डाली गई एवं अन्य कचरे को आग जलाकर नष्ट किया गया। प्रधानाचार्य किशन देई और शारदा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नीति चौहान, कार्यक्रम अधिकारी वंदना सह कार्यक्रम अधिकारी सरला, शैली चौहान ,वरिष्ठ लिपिक गोपाल सिंह धर्मेंद्र पांडे लिपिक रेणुका, सुनीता आदि शामिल रहे।
