एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत।
लक्सर। ब्लाक खानपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरूआत डॉ0 शिवेन्द्र सिंह व डॉ0 इन्दु सेमवाल ने नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में बालिकाओं को एलबेन्डाजोल की टेबलेट खिलाकर की शुरुवात।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिवेन्द्र सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कृमि के संक्रमण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है जिस कारण मरीज एनीमिया से पीडित हो जाता है। डॉ0 इन्दु सेमवाल ने कहा कि पेट में कीडे हो जाने से मनुष्य का सही प्रकार से पोषण नहीं हो पाता है और उसका विकास रूक जाता है। किशोर-किशोरी स्वास्थ्य परामर्शदाता आलोक वर्मा ने किशोर वस्था में कृमि संक्रमण की अधिक संभावना बताते हुये कहा कि एलबेन्डाजोल की टेबलेट खाने से संक्रमण समाप्त हो जाता है।
प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि बच्चों के पेट में कीडे हो जाने से और भी बहुत सारी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है इसलिये समय-समय पर इसका इलाज जरूरी है। जीव विज्ञान प्रवक्ता मिनाक्षी ने कृमि संक्रमण के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर पिंकी, बबीता, गीता आशा, अजीम तथा सुरेशचन्द्र कवटियाल, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, गायत्री, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, कुशामणि चौहान, सुधा रानी, नूतन, सोमेन्द्र सिंह पंवार, विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर आदि उपस्थित रहे।
