विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे हरिद्वार डीपीआरओ।

विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे हरिद्वार डीपीआरओ।

लक्सर। क्षेत्र के खानपुर विकासखंड के भारूवाला गांव में शुक्रवार शिकायत पर डीपीआरओ ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए।विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे जहां लोगों ने उनके सामने शिकायतों का अंबार लगा दिया। डीपीआरओ द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि जांच अधिकारी मामले को गोलमोल करना चाहते हैं जिन मामलों की जांच की जानी है उन पर मौके पर जाने से भी जांच अधिकारी कतरा रहे हैं।शिकायतकर्ता सतीश शर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान ने 3 वर्ष पहले एक पाइप लाइन बिछाई थी। जिसका ऑन पेपर भुगतान हो चुका है। जबकि मौके पर कोई पाइप लाइन नही बिछाई गई। तो भुगतान कैसे हो गया जांच अधिकारी पाइपलाइन को देखने तक जाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। वही कुछ और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी आवास के नाम पर ₹10000 लेने का भी आरोप लगाया है। कुछ लोगों का आरोप है कि गांव में ऐसे व्यक्तियों को पशु टीनसेड़ व आवास दिए गए हैं।जो पहले से ही सक्षम हैं बल्कि जो लोग पात्र हैं उन लोगों के ना तो पशु टिनशेड बनाए गए हैं।और ना ही आवास बनाए गए हैं।लोगों द्वारा और भी कई तरह की शिकायत जांच अधिकारी से की गई है।जांच अधिकारी के ढुलमुल रवैया के चलते ग्रामीण जांच की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
जांच करने पहुंचे डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है।कि सतीश शर्मा की शिकायत पर जांच की जा रही है।मौके पर कार्यों को देखने के बाद फाइलें खंगाली जाएंगी।मौके की हालत और फाइलों की जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा।कि कार्यों में कितनी अनियमितता पाई गई है।सभी तरह की जांच करने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।