संजय लांबा हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के धनपुरा गाँव की ग्राम समाज की जमीन भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किए जाने पर बृहस्पतिवार को भू माफियाओं के खिलाफ तहसीलदार हरिद्वार को ज्ञापन देने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।

 संजय लांबा हरिद्वार ।पथरी क्षेत्र के धनपुरा गाँव की ग्राम समाज की जमीन भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किए जाने पर बृहस्पतिवार को भू माफियाओं के खिलाफ तहसीलदार हरिद्वार को ज्ञापन देने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धनपुरा की ग्राम समाज की जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने अवैध कब्जा जमाया हुआ है जिसको लेकर ग्रामवासी एवं आजाद समाज पार्टी के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से इसके खिलाफ तहसीलदार शालिनी मौर्य को ज्ञापन दिया जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि ग्राम समाज की जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है तथा बाकी की बची हुई जमीन पर कॉलोनी काटने की प्लानिंग की जा रही है जिसके खिलाफ सभी गांव वाले इकट्ठा होकर समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ब्रहस्पतिवार को ज्वालापुर तहसील पहुंचे जहां पर उन्होंने भूमाफिया के खिलाफ मिलकर ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने तथा बची हुई जमीन को कब्जा ना होने देने के विषय में ज्ञापन दिया। जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि कुछ समय पहले इस बात को तत्कालीन उप जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया था तथा उन्होंने निर्देश दिया था कि इस जमीन को तुरंत खाली करा दिया जाए किंतु उस पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इस प्रार्थना पत्र में गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया कि भू माफियाओं के साथ मिलकर कुछ सरकारी कर्मचारी भी इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने में नाकाम रहे हैं ग्राम वासियों ने साफ तौर पर प्रार्थना पत्र में दिलशाद पुत्र मंगता एवं कुर्बान पुत्र पीरुइन दो नामों का जिक्र किया है जिन्होंने इस जमीन पर नाजायज कब्जा किया हुआ है गांव वालों ने इन पर यह भी आरोप लगाया कि यह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं इस वजह से सरकार के द्वारा इनकी जांच हो ओर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। तहसीलदार हरिद्वार शालिनी मौर्य ने कहा कि इस संबंध में जांच के लिए नायब तहसीलदार को आदेश किया गया है उनके द्वारा उपरोक्त जांच की जाएगी तत्पश्चात जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी नियमों के अधीन कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि जो मकान अवैध पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अमित बौद्ध, सचिन कुमार,बालेश सिंह,विशाल प्रधान,ललित सन्नी,योगेश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।