पहल सिंह राणा लक्सर। निजी स्कूलों का किया निरीक्षण मिली भारी खामियां।
लकसर। उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने दो निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों स्कूल आरटीआई के नियमो का पालन नही करते पाए गए ।दोनों ही स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था सही नही मिली इसके अलावा भी स्कूल प्रबन्धक को उप जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर दोनों ही स्कूल गम्भीर नही पाए गए उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि फिलहाल दोनों स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और आरटीआई के सभी नियम पालन न करने के कारण दोनों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
