पहल सिंह राणा लक्सर।एसडीएम ने किया धान क्रय खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

पहल सिंह राणा लक्सर।एसडीएम ने किया धान क्रय खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

लक्सर। क्षेत्र के गोवर्धनपुर में धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान एसडीएम ने क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां कई खामियां पायी गयी एसडीएम ने मामले में कार्रवाई की रिपोर्टउच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। दो दिन पहले किसानों ने गोवर्धनपुर में यूसीएफ के धान क्रय केंद्र की शिकायत एसडीएम से की थी। इस पर बुधवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यहां किसानों का रजिस्ट्रेशन होने और बिना नमी लिए ही उन्हें टोकन जारी किए जाने की बात सामने आई। यहां स्टाक रजिस्टर में भी एंट्री नहीं की जा रही थी। इसके अलावा क्रय केंद्र पर धान की खरीद के बाद तत्काल ही उसे राइस मिल को भेजने के निर्देश हैं। लेकिन यहां खरीदा गया धान ऐसे ही पड़ा मिला। बीच बीच में कई दिन लेबर नहीं होने पर धान की खरीद नहीं होने की बात सामने आई। इस संबंध में मस्टररोल मेंटेन नहीं किए जाने पर इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी। इसके अलावा क्रय केंद्र पर धान के नमूने लेने के बाद सील करने का प्रविधान है। लेकिन क्रय केंद्र पर ऐसा नहीं किया जा रहा था। ओर बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। क्रय केंद्र प्रभारी इस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके मामले में कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारी को भेजी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।