पहल सिंह राणा लक्सर। क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के रास्ते किनारे विशालकाय अजगर को देखकर राहगीरो के उड़े होश ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विशालकाय अजगर को पकड़ कर जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया।
बुधवार शाम करीब 5:00 बजे कुछ ग्रामीण इस्माइलपुर गांव के समीप रास्ते से गुजर रहे थे। ग्रामीणों की नजर रास्ते में विशालकाय अजगर पर पड़ी तो अजगर को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए देखते ही देखते मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए इस दौरान किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। विशालकाय अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया।
इस मौके पर ग्रामीण बबलू कुमार, विजय कुमार, सुभाष चंद्र सोनू कुमार,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
