संजय लाम्बा हरिद्वार। क्रीड़ा भारती व देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी ने हरिद्वार व उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद
हरिद्वार। शुक्रवार को क्रीड़ा भारती व देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के द्वारा भारतीय शूटिंग टीम के कोच सुभाष राणा का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद व भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान व भारतीय शूटिंग टीम के कोच सुभाष राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती हरिद्वार व देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग अकैडमी के बच्चों द्वारा सिल्वर गोल्ड मेडल जीतने वालों का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य से नई नई प्रतिभाएं देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं में से एक नाम सुभाष राणा का भी है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से आज वह मुकाम हासिल किया है की आज वह बतौर शूटिंग कोच भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज हमें आवश्यकता है युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की जिससे जनपद हरिद्वार व उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।
