पहल सिंह राणा लक्सर। दल्लावाला के पत्रकार से मिलने पहुंचे उमेश कुमार व शेर सिंह राणा।
पहल सिंह राणा लक्सर। खानपुर ब्लॉक के दल्ला वाला गांव में विधायक प्रणव सिंह के बेटे व उनकी पत्नी के द्वारा एक पत्रकार से मारपीट की गई थी।उसी संबंध में दल्लावाला गांव में विधायक प्रणव के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया।सभा मे वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पीड़ित पत्रकार मनोज कुमार से मिलकर बीते दिन उनके साथ हुई घटना की जानकारी ली।पत्रकार उमेश कुमार ने कहा की चैंपियन के साथ साथ अब उनका परिवार भी गुंडा गर्दी पर उतर आया हैं। ये आम आदमी के साथ साथ अब पत्रकारों से बदतमीजी कर रहे है ।ये ओछी मानसिकता का परिचय है। खानपुर की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है क्षेत्र की जनता अब पूरा मन बना चुकी हैं की इस बार विधायक प्रणव को सबक जरूर सीखाना है।उमेश कुमार ने कहा की वे अपने आपको चैंपियन लिखते है जो पूर्णतया फर्जी हैं। उन्होंने कही कोई चैंपियनशिप नही जीती हैं। चैंपियन को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कहीं कोई चैंपियनशिप जीती है तो वह मीडिया में आकर दिखाएं जनलोक शक्ति पार्टी के अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने कहा एक जनप्रतिनिधि को इस तरह से नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कुछ राजनीतिक दबंगी के कारण लोगों को डरा रहे हैं जिसमें उन्होंने विनोद कुमार चौहान पत्रकार के साथ खानपुर विधायक के बेटे और उनकी पत्नी ने हरकत की है इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी संजय चौधरी पोडो वाली ने भी विधायक पर निशाना साधा इस सभा में कई सौ आदमी सर्व समाज के मौजूद रहे और सभी ने खानपुर विधायक के निंदा की जिसमें प्रवीण कुमार प्रधान रायसी प्रदीप प्रधान धीवर हेडी राकेश प्रधान ने त वाला सदाबाद रविंद्र अकेला सैनी आदि सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
