अंडरपास को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी।

अंडरपास को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी।
लक्सर। में आज छठ पूजा से वापस लौट रही एक महिला के साथ आए दो बच्चों के ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत व एक के घायल होने की घटना अब तूल पकड़ने लगी है।आपको बता दें कि उत्तराखंड सीएम ने लक्सर में अंडरपास की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा के बाद लंबा समय गुजर जाने पर भी आज तक अंडरपास का निर्माण नहीं हो सका।लक्सर तहसील प्रशासन व रेलवे प्रशासन द्वारा कई बार सर्वे किया गया।लेकिन हर सर्वे की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी।अंडर पास की फाइल सरकारी दफ्तरों में धूल फाँक रही है।जिसकी और देखने का समय सरकारी अफसरों के पास नहीं है।लक्सर की आम जनता अंडर पास ना होने से एक बड़ी समस्या से जूझ रही है।आए दिन हादसे होते रहते हैं।कई लोगों की जान जा चुकी है अंडरपास का निर्माण लक्सर की सबसे बड़ी समस्या है।जिसे लेकर अब लक्सर के व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों का कहना है। कि जब तक अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर सरकार जल्दी ही अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं करती है।तो लक्सर व्यापारी व आम जनता बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगी जो व्यापारी धरने पर बैठे उनमें संजय वर्मा कांग्रेस नेता, मनोज वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष ,अजय वर्मा प्रत्याशी विधानसभा जनलोक पार्टी सत्य, सचिन, विश्वास, सहित दर्जनों व्यापारी वहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।