कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से श्यामपुर में सीएचसी की डीपीआर तैयार एवं ट्रामा सेंटर की तैयारी, बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चयनित

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से श्यामपुर में सीएचसी की डीपीआर तैयार एवं ट्रामा सेंटर की तैयारी, बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चयनित
हरिद्वार।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी की डीपीआर तैयार हो गई है। डीपीआर 14 करोड़ की है। स्वामी यतीश्वरानंद का प्रयास है कि सीएचसी परिसर में ट्रामा सेंटर भी बने, ताकि दुर्घटना ग्रस्त और गंभीर बीमारी के मरीजों का इलाज हो सके। इसी के साथ बहादरपुर भट्ट ग्राम में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चयनित हो गई है। कॉलेज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। शीघ्र ही सीएचसी और डिग्री कॉलेज के कार्यों का शिलान्यास हो जाएगा।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर गंभीर हैं। उनके प्रयास से ग्राम श्यामपुर में सीएचसी बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएचसी के लिए 14 करोड़ रूपये की डीपीआर तैयार हो गई है। डीपीआर तैयार होने से उम्मीद जगने लगी है कि जल्द ही सीएचसी का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के निवासियों को इलाज के लिए हरिद्वार आने की जरूरत नहीं होगी। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि नजीबाबाद हाईवे पर दुर्घटना हो जाती है या जंगली जानवरों की चपेट में आने से भी लोग घायल हो जाते हैं। गंभीर घायलों को हायर सेंटर तक ले जाने में देरी हो जाती है, इसलिए प्रयास है कि सीएचसी के साथ—साथ ट्रामा सेंटर भी तैयार हो जाए, ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव देने के लिए आदेश दिए हैं।
बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चयनित
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए घोषणा की थी। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चयनित करने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही कॉलेज के लिए डीपीआर तैयार हो जाएगी। डीपीआर तैयार होते ही शासन से बजट जारी हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र के छात्र—छात्राओं को उच्च शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।