अनुपमा रावत पहुंची माडाबेला गांव में लोगों ने किया स्वागत

अनुपमा रावत पहुंची माडाबेला गांव में लोगों ने किया स्वागत।

लक्सर। क्षेत्र में आज अनुपमा रावत माडाबेला पहुंची जिसका लोगों ने जोरदार स्वागत किया।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार तब से विकास का पहिया पूरी तरह ठप हो गया है।उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर आरोप लगाया की वृद्धा विधवा दिव्यांग पेंशन हरीश रावत सरकार ने ₹400 से बढ़ाकर ₹1000 कर दी थी। गन्ने का रेट इन सरकार ने नहीं बढ़ाया हरीश रावत सरकार ने 18 महीने के कार्यकाल में 32000 युवाओं को नौकरी दी थी।और यह सरकार 3200 लोगों को भी नौकरी नहीं दे सकी।सोलानी नदी व गंगा नदी पर जो बांध टूट गया।उसकी मरम्मत भी नहीं हुई यह सरकार केवल जहरीली खेती करती है चुने हुए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में जाकर आप सभी देख सकते हैं। सड़क टूटी हुई पड़ी है।जिनकी मरम्मत भी यह सरकार नहीं करा पाई।उनसे जब पूछा गया क्या हरीश रावत परिवार से कोई खानपुर में चुनाव लड़ सकता है।इस सवाल का जवाब उन्होंने टाल दिया वहां पर कार्यकर्ताओं से पूछने पर उन्होंने बताया अगर हरीश रावत परिवार से खानपुर विधानसभा में कोई चुनाव लड़ने के लिए आया तो वह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। जिसका हम सब ग्रामीण दिल खोलकर समर्थन करेंगे। वहां पर सुनील कुमार जिलाध्यक्ष हिंद किसान समिति, प्रदीप, विनय, अरुण, रवि ,संदीप, महाकार, मोहित, मनोज, मीनू सैनी, अशोक ,आलोक, भारत, कुलदीप, पंकज, तबरेज आलम, अनुज सैनी, मैनपाल ,अंकुर चौधरी,आदि सहित कई सौ लोग सभा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।