रेलवे डीआरएम अजय नन्दन ओर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का अंडरपास को लेकर संयुक्त निरीक्षण,

रेलवे डीआरएम अजय नन्दन ओर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का अंडरपास को लेकर संयुक्त निरीक्षण,

लक्सर। में पिछले 6 दिनों से अंडरपास के निर्माण को लेकर लक्सर व्यापारी धरना व अनशन पर बैठे हुए थे अंडर पास की स्वीकृति होने के बाद भी पिछले 2 वर्षों से आज तक नहीं बन पाया।अंडर पास की फाइल आज तक सरकारी दफ्तरों में धूल फाँक रही थी छठ पूजा के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत में लक्सर की जनता को हिला कर रख दिया।और लोगों ने कसम खाई की जब तक अंडरपास नहीं बनेगा।तब तक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल जारी रहेगी।आज अंडरपास के निर्माण को लेकर विनय शंकर पांडे जिलाधिकारी हरिद्वार व अजय नन्दन प्रताप डीआरएम मुरादाबाद मंडल ने संयुक्त निरीक्षण किया।जब हमने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम से बात की तो उन्होंने बताया कि अंडरपास के निर्माण को लेकर आज संयुक्त निरीक्षण किया गया है।जिसमें सीढ़ीनुमा अंडरपास बनाए जाने पर सहमति हो गई है।जिससे व्यापारियों नौकरी पेशा लोगों आम जनता को रेलवे ट्रैक पास करने में परेशानी ना हो इस पर जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।हमने इस मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे से भी बात की उन्होंने कहा कि सीडी नुमा अंडरपास बनाए जाने पर सहमति इस बात को लेकर जताई गई है।जिससे लोगों के मकानों को ध्वस्त ना करना पड़े।और किसी की निजी जमीन का इस्तेमाल ना करना पड़े लोगों को कोई परेशानी ना हो उसे देखते हुए।ही सीडी नुमा अंडरपास पर सहमति बनाई गई है।जिसे लेकर जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद