हरिद्वार। युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से स्पोटर््स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 का शुभांरभ विधायक आदेश चौहान की उपस्थिति में दीप प्रज्जलित किया गया।

हरिद्वार। युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से स्पोटर््स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 का शुभांरभ विधायक आदेश चौहान की उपस्थिति में दीप प्रज्जलित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजकीय इण्टर कॉलेज, गैण्डीखाता, बहादराबाद की सुसज्जित बैण्ड टीम द्वारा मार्च पास्ट का सुन्दर प्रर्दशन किया गया, जिसमें समस्त विकासखण्डों से आये हुए प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, तत्पश्चात् संस्कृति फाउण्डेशन, शांतिकुंज की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इसके उपरान्त अण्डर-17 (बालक) आयु वर्ग में 800 मी0 स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें अरविन्द कुमार, लक्सर द्वारा प्रथम स्थान, मनदीप कुमार, खानपुर द्वितीय एवं राहुल कुमार, बहादराबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल तथा नगद धनराशि पुरूष्कार स्वरूप प्रदान की गयी।
आज अंडर 17 आयु वर्ग में अन्य सम्पादित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का विवरण:-
ऐथलेटिक्स 800 मी0 (बालिका) वर्ग में मनीषा ने प्रथम, रश्मी ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी0 बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम, महिमा कश्यप ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद बालिका वर्ग में खुशी ने प्रथम, अंजीता ने द्वितीय तथा महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बीकूद बालक वर्ग में अभिषेक सैनी ने प्रथम, मुकुल ने द्वितीय तथा अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक में बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, रिया पाल द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक बालक वर्ग में सार्थक ने प्रथम, उज्जवल ने द्वितीय तथा आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर हिंमाशु कुमार, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, हरिद्वार, वरद जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, वरूण बेलवाल, उपक्रीडाधिकारी, मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, जितेन्द्र वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, संदीप खंखरियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी,अवनीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक, युवा कल्याण विभाग, चौधरी बालेश, जिला खेल समन्वयक, अंजेश कुमार, जिला खेल समन्वयक (प्रा0),अजय शर्मा, सहा0 अध्यापक, रा0इ0का0 गैण्डीखाता, विनोद मिश्रा, ग्राम्य विकास अधिकारी, बहादराबाद एवं युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद