हरिद्वार। साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार से पर्यटन विभाग द्वारा 34 युवाओं को 25 से 30 नवम्बर, 2021 तक टूरिस्ट एण्ड राफ्टिंग कैम्प, गढ़वाल मण्डल विकास निगम ऋषिकेष में 05 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

हरिद्वार। साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार से पर्यटन विभाग द्वारा 34 युवाओं को 25 से 30 नवम्बर, 2021 तक टूरिस्ट एण्ड राफ्टिंग कैम्प, गढ़वाल मण्डल विकास निगम ऋषिकेष में 05 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि साहसिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों का साहसिक खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। युवाओं को साहसिक खेलों में नई दिशा मिलेगी। इससे युवाओं के लिए न केवल रोजगार के साधन सृजित होंगे, बल्कि खेलकूद, पर्यटन और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना मद में प्राप्त धनराशि से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा गंगा में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिसमें प्रमुख रूप से पैडलिंग, फ्लिप-रिफ्लिप, स्वीमिंग, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, सर्च एण्ड रेस्क्यू आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी। उक्त अवधि में इन युवाओं को बेसिक राफ्टिंग, क्याकिंग प्रषिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे कि भविष्य में उक्त प्रशिक्षित युवा साहसिक पर्यटन में अपना स्वरोजगार प्रारंभ करते हुए यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, मुकुल राठी, मनोज कुमार तोमर, मनीषा शर्मा, गम्भीर सिंह कोहली, तीरथ सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।