हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जल शक्ति अभियान कैच द रेन एवं जल संचय संरक्षण-सम्बर्द्धन अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जल शक्ति अभियान कैच द रेन एवं जल संचय संरक्षण-सम्बर्द्धन अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इधर प्रायः यह देखने में आ रहा है कि पानी बरसने की मात्रा तो बढ़ रही है, लेकिन पानी बरसने के दिनों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है, जिसको देखते हुये भारत सरकार की ओर से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिये एक पोर्टल[email protected] भी बनाया गया है, जिसमें सभी विभाग अपना-अपना डॉटा अपलोड करेंगे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के अन्तर्गत वर्षा के जल संरक्षण हेतु वर्तमान में अवस्थित जल संरचनाओं का साइंटिफिक एक्शन प्लान जीआईएस मैप पर तैयार कर लिया जाये, जिसमें जनपद की समस्त जल इकाईयों एवं जल संवर्द्धन संरचनाओं को चिह्नित एवं सूचीबद्ध किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि समस्त विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं सम्बर्द्धन से सम्बन्धित जो भी कार्य कराये गये हैं एवं कराये जा रहे कार्यों को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाये।
विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में जल संरचनाओं की क्या स्थिति है तथा कहा पर मरम्मत व उसके पुनरूद्धार की आवश्यकता है, इसे भी जीआईएस मैप पर अंकित किया जाये। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग से भी सम्पर्क स्थापित किया जाये।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज एवं मत्स्य विभाग द्वारा जल संचय संरक्षण-सम्बर्द्धन के क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों को भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, ए0ई0 सिंचाई विभाग सुमित मालवाल, अपर सहायक अभियन्ता कृषि सन्दीप कुमार, वन विभाग, लघु सिंचाई, जल निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।