जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,
लक्सर। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।
जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तो वह हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा मगर घेराबंदी कर पुलिस ने धर दबोचा कर जीआरपी थाना लक्सर ने आरोपी की तलाशी ली गई।तो आरोपी की जेब से स्मैक बरामद हुई जिसका वजन साडे 15.50 ग्राम और जिसकी कीमत बाजार में 1 लाख 50 हजार रुपए बताए जाती है। जीआरपी ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजीव कुमार पुत्र मदनलाल निवासी कंडोली बिशनपुर थाना प्रेमनगर देहरादून बताया आरोपी स्मैक पीने का आदी है। और बरेली से स्मैक खरीद कर देहरादून में राह चलते लोगों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता है।
वही जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि आरोपी से चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद हुई है। तहसीलदार मुकेश चंद रमोला के समक्ष एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।वहीं आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाला गया।तो आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना जीआरपी बरेली वह घड़ी कैंट देहरादून में एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्ययालय में पेश किया।
