उमेश शर्मा पहुंचे दल्ला वाला किया जनसभा को संबोधित।

उमेश शर्मा पहुंचे दल्ला वाला किया जनसभा को संबोधित।

लक्सर। खानपुर क्षेत्र के दल्लावाला में आज उमेश शर्मा ने पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया उमेश शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने आप को राजा कहते हैं।राजा को जनता का पूरा ख्याल रखना चाहिए इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।और अभी तक खानपुर क्षेत्र में ना तो कोई बड़ा अस्पताल बनाया गया।और ना कोई बड़ा स्कूल बनाया गया है।केवल लोगों को अपनी ताकत दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में गंगा नदी पर बांध बना हुआ था। टूट गया है उसको दोबारा से बनाया जाएगा।क्योंकि वहां पर किसानों की हजारों एकड़ भूमि की फसल पानी के कारण नष्ट हो जाती है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुझे इस क्षेत्र की जनता ने अपना समर्थन दिया तो 2 साल के अंदर वह कार्य कर के दिखाऊंगा।जो खानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि 20 वर्ष में नहीं कर पाए। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय के संबंध में भी कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय सरकार के द्वारा बनाया गया।
इस कार्यक्रम में महिला व पुरुष उनको सुनने के लिए भारी संख्या में मौजूद रहे। प्रवीण कुमार प्रधान रायसी, संजय प्रधान पोडोवाली ,राजू रायसी, प्रदीप प्रधान जीवरहेडी, महेंद्र चौहान डायरेक्टर, सहित हजारों क्षेत्र गणमान्य व्यक्ति व महिला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।