हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के पश्चिमी भाग 3 टिहरी विस्थापित बन्दरकोटी से नया राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के संबंध में जिला अधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन देकर राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की थी जिला अधिकारी दीपक रावत ने राजस्व ग्राम घोषित करने के आदेश कर दिये थे भाग 3 टिहरी विस्थापित बंदरा कोटि में राजस्व विभाग की टीम ने आकर भूमि की पैमाइश का कार्य किया जिसमें ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा की भूमि की पैमाइश का कार्य सही नहीं किया जा रहा है इसमें चंद लोगों की राजनीति के चलते गलत तरीके से पैमाइश की जा रही है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह का कहना है कि हमने अपनी मांगों को जिला अधिकारी दीपक रावत के समक्ष रखा था उन्होंने हमारी मांगों के लिए आदेश भी पारित कर दिए थे लेकिन कुछ चंद नेताओं द्वारा इसमें गलत राजनीति की जा रही है जिसके चलते राजस्व ग्राम की टीम ने पुराने नक्शे के द्वारा भूमि की पैमाइश कराई जा रही है जिसके चलते ग्रामीणों में काफी विरोध पनप रहा है राजस्व टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा । और भूमि की पैमाइश को रोकना पड़ा अब देखने वाली बात होगी कि ग्रामीणों की मांग कब तक पूरी होती है।
वही एसडीएम हरिद्वार पूरन सिंह राणा ने बताया कि कानूनगो की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और कोई निर्णय लिया जाएगा ।
