क्षितिज तोमर ने पूरे भारतवर्ष में ऊंचा किया हरिद्वार का नाम 64 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल रेंज में राष्ट्रीय स्तर सूची में अपनी जगह बनाई।

क्षितिज तोमर ने पूरे भारतवर्ष में ऊंचा किया हरिद्वार का नाम 64 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल रेंज में राष्ट्रीय स्तर सूची में अपनी जगह बनाई।

भोपाल में चल रही 64 वी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता राइफल रेंज में हरिद्वार के रहने वाले स्थित क्षितिज तोमर ने इतिहास रच दिया।।भोपाल में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल में पढ़ने वाले क्षितिज तोमर द्वारा 600 में से 597.5 अंक लाकर नेशनल क़वालीफिकेशन प्राप्त किया और साथ ही नेशनल शूटिंग टीम की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।। इससे पूर्व क्षितिज तोमर ने दो बार प्री नेशनल क्वालीफाई किया मार्च 2021 में जयपुर और सितंबर 2021 में गुजरात में प्री क्वालीफाइंग में अपनी जगह बनाई।। 15 वर्षीय हरिद्वार निवासी क्षितिज तोमर द्वारा यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे हरिद्वार को गौरवान्वित करता है।।क्षितिज तोमर ने इस उम्दा प्रदर्शन का श्रेय अपने माता पिता और दादी को दिया।। क्षितिज तोमर की माता भी एक स्पोर्ट्स टीचर रही है,जिन्हीने निरंतर क्षितिज के साथ उसके खेल को लेकर प्रेरित किया और हमेशा उनके साथ रही।।15 वर्षीय क्षितिज तोमर के पिता एक फार्मेसी कॉलेज में डायरेक्टर के पद पर कार्यभार देख रहे हैं पिताजी से बात करते हुए उन्होंने बताया क्षितिज द्वारा हासिल की गई सफलता उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण हैं और मैं चाहूंगा कि जल्द ही क्षितिज भारत के लिए खेले और भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करें।।क्षितिज के शूटिंग में इस शानदार प्रदर्शन से घर वालों में ही नहीं बल्कि पूरी जर्स कंट्री सोसाइटी में खुशी का माहौल है।।
बधाई देने वालो में जिला विद्यार्थी प्रमुख आरएसएस रोहित चौहान ने बताया कि बचपन से क्षितिज का शूटिंग के प्रति रुझान था आज उसी मेहनत का परिणाम है कि क्षितिज ने पूरे देश मे हरिद्वार का नाम रोशन किया है।क्षितिज बच्चो के लिए प्रेरणा बने है।।हरिद्वार वापसी पर क्षितिज का जोरदार स्वागत किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।