बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लॉन्च किया गया गैरा शक्ति ऐप। अभिनव शर्मा
लक्सर तहसील क्षेत्र खानपुर के नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में पहुचे खानपुर थाना अध्यक्ष कॉलेज में बालिकाओं को संबोधित करते हुए ।बताया कि गोरा शक्ति ऐप,, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लांच किया गया है गौरा शक्ति ऐप ‘‘ के बारे में बताते हुये थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से चन्द मिनटों में ही त्वरित कार्यवाही होती हैं उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज बालिकाओं को हर जगह सुरक्षित करने के लिये गौरा शक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला आवश्यक सेवाऐं ले सकती हैं। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस सहायता के लिये तुरन्त उस स्थान पर पहुँच जाती है। उन्होंने छात्रों से आहवान किया कि वे नशा खोरी से दूर रहें तथा बिना ड्राईंविंग लाइसेंस प्राप्त किये वाहन का प्रयोग न करें। महिला उपनिरीक्षक कल्पना शर्मा ने छात्राओं को बताया कि वे अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त न करें बल्कि तुरन्त उसकी सूचना अपने अभिभावकों, अध्यापकों व पुलिस को दें ताकि समय रहते समस्या का निदान किया जा सके। प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि विद्यालय के अन्दर व विद्यालय के बाहर भी विद्यार्थी को अनुशासन का परिचय देना चाहिये। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे गम्भीरता पूर्वक पढ़ाई कर अपने जीवन के लक्ष्य को हाँसिल करें।
इस अवसर पर ऋतु चौधरी, मंगतराम, सुरेशचन्द कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पारस पंकज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार विजय कुमार, गायत्री सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, अखिल वर्मा, डॉ0 रंजना, नूतन, रूबी, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहें।

