शुगर मिल प्रबंधक के द्वारा किसानों का उत्पीड़न बन्द करने को लेकर किसानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

शुगर मिल प्रबंधक के द्वारा किसानों का उत्पीड़न बन्द करने को लेकर किसानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

लक्सर मे आज किसान मोर्चा सहित तीनों किसान यूनियनों ने सांझ ज्ञापन एसडीएम को देकर शुगर मिल प्रबंधक के द्वारा किए जा रहे किसानों को परेशान बंद करने की मांग ।। लक्सर एसडीएम को किसान मोर्चा सहित तीनों किसान यूनियनों ने एक ज्ञापन देकर मांग की है।कि मिल के कर्मचारी उच्च अधिकारियों का आदेश भी नहीं मानते और उन्होंने कहा कि गांव मुबारकपुर का तेल केंद्र नहीं चलाया जा रहा है।और डीसीओ के आदेश के बावजूद मिल प्रबंधक अपनी मनमानी से किसानों को रोजाना दिलासा ही दे रहा है। जिसके परिणाम कभी भी गंभीर हो सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तोल
केंद्र पर मानको को पूरा नहीं किया जा रहा है।जैसे माप तोल के लिए बांट की व्यवस्था भी नहीं है।यह मामला भी गंभीर है किसी भी तोल लिपिक का लाइसेंस धारक ना होना जोकि अपने आप को गंभीर त्रुटि दिखाई दे रहा है। मुबारिकपुर तोल केंद्र को अगर 2 दिन नहीं चला तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर करना है। उत्तराखंड किसान मोर्चा किसानों के साथ मजबूती से आंदोलन करेगी।जिसकी जिम्मेदारी शुगर मिल प्रबंधक के साथ-साथ स्थानीय शासन प्रशासन की भी होगी।उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता ने बताया की किसानों के द्वारा जो पत्र दिया गया है। उसमें जांच की जायगी।अगर कोई त्रुटि पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, करण पाल सिंह प्रधान, धर्मपाल सिंह, सतवीर चौधरी, मोनू प्रधान, सतवीर प्रधान तहसील अध्यक्ष किसान मोर्चा, इकबाल प्रधान, नरेंद्र चौधरी, आदि सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।