एसडीएम ने ऑनलाइन संबंधित अधिकारियों को बुलाकर किया कोविड-19 मीटिंग का आयोजन।
लक्सर एसडीएम ने कॉविड 19 को देखते हुए तहसील में संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया लक्सर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग नगर पालिका विभाग एवं संबंधित विभागों के साथ ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया है।जिसमें सभी को निर्देश दिया गया है।की कोविड-19 का पालन शक्ति से कराएं।और मास्क का प्रयोग भी जरूरी करे उन्होंने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंस का भी सख्ती से पालन कराएं।उप जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार के द्वारा दी गई। गाइडलाइन का सही तरीके से पालन कराएं और नगर पालिका लक्सर व पुलिस विभाग को भी आदेशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में सभी को कोविड-19 से बचाने के लिए जागरूक करें।जिससे इस कोविड-19 महामारी बीमारी से सभी को बचाया जा सके। उन्होंने मीटिंग के माध्यम से आम जनता से भी अपील की आप लोग कोविड-19 महामारी से बचने के लिए अपने घरों में रहकर ही ज्यादा काम निपटाए।और अपने परिवार सहित सभी लोगों को कोविड-19 से बचाएं।
