हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से पूर्व किरायदार के युवक ने मकान मालिक की युवती को लेकर फरार हो गया। पुलिस जुटी युवक की तलाश,
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के पांवधोई मोहल्ला का मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व में रहे किराएदार के युवक ने मकान मालिक की युवती को लेकर फरार हो गया है दोनों की काफी तलाश की लेकिन इन दोनों का अभी तक कोई पता नही चल पाया जिसके चलते मकान मालिक ने बताया कि मेरी युवती घर पर अकेली थी उसका मोका पाकर युवक ने युवती व पैसा व जेवरात लेकर फरार हो गया है।
मकान मालिक ने युवक के खिलाफ अपनी युवती व लगभग 15 लाख 85 हजार रुपये घर मे रखे जेवरात चोरी व अपरहण करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसके चलते पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उन दोनों की तलाश शुरू कर दी।
