हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि।

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि।
हरिद्वार, 11 दिसम्बर। तमिलनाडु के कुन्नुर में विमान दुर्घटना में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत सहित 11 सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गोविंदघाट पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। यूनियन के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जैसे बहादुर सैन्य अधिकारी व उनकी पत्नि सहित सेना के 11 अधिकारियों का विमान दुर्घटना में निधन में देश के लिए भारी क्षति है। देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर सपूत तथा देश के गौरव जनरल बिपिन रावत सभी की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे। कोषाध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए अहम भूमिका निभाई। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने संगठन की ओर से जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए संगठन की तरफ से जल्द ही जिला प्रशासन के माधयम से भारत सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रभात कुमार, अशोक गिरी, सद्दाम हुसैन, बबलू थपरियाल, नवीन कुमार, राकेश वर्मा, मनीष मलिक, योगेश शर्मा, संजय लाम्बा, मनीष शर्मा, हरविंदर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।