वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने इलाके की बड़ी समस्या का समाधान किया जहाँ लोग गांव छोड़कर जा रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने इलाके की बड़ी समस्या का समाधान किया जहाँ लोग गांव छोड़कर जा रहे थे।

लक्सर । क्षेत्र की ख़ानपुर विधानसभा के मोहनपुरा स्थित मिलापनगर में वर्षों से गंदे तालाब की समस्या को वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने हल करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।मिलापनगर क्षेत्र में अब तक इस तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी।वहीं मवेशी भी आये दिन इसमें डूबकर मर जाते थे। यही नही इस कॉलोनी में रहने वाले क़ई लोग तालाब की गंदगी की वजह से गुर्दे व फेफड़ों की बीमारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। इस गंदे तालाब के चलते लोग यहाँ से अपने घरों को बेचकर अन्य जगह शिफ्ट होने के लिए मजबूर हैं।वहीं यहाँ कोई अपनी बेटी की शादी भी करना पसंद नही करता। जब समाजसेवी उमेश कुमार शर्मा को जनता की इस विकराल समस्या के बारे में पता चला तो उन्होंने स्वय के खर्चे में इस तालाब की सफाई का जिम्मा लिया।आज इस गंदे तालाब की सफाई का कार्य भी शुरू हो चुका है।खुद उमेश कुमार शर्मा ने यहाँ सुबह से ही काम का मोर्चा भी संभाला। दिनभर यहाँ डटे रहे।आपको बता दें कि हजारों की जनसंख्या वॉले इस क्षेत्र की इस समस्या को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुना तो जरूर पर उसका आजतक निराकरण नही किया।स्थानीय जनता का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान स्थानीय विधायक कुँवर प्रणव ने कहा था।कि ये कोई बड़ी समस्या नही है इसको जल्द ही ठीक करा दी जाएगी जनता उमेश कुमार शर्मा को एक उम्मीद के रूप में देखकर उनकी सराहना कर रही हैं।हाल में ख़ानपुर विधानसभा क्षेत्र में दो ऐसे पुलों का निर्माण शुरू हो गया है क़ई अनाथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्वयं वहन करते हैं। वहीं क़ई असहाय औऱ बीमारों की मदद करते रहते हैं। इसके अलावा कोरोना काल मे भी लगातार मदद करते आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।