हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को सेक्टर-4 भेल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य ब्रांच के कार्यालय भवन का मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर शीलापट का अनावरण करते हुये उद्घाटन किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को सेक्टर-4 भेल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य ब्रांच के कार्यालय भवन का मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर शीलापट का अनावरण करते हुये उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक जनपद हरिद्वार का लीड बैंक है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी योजनायें होती हैं, जिसमें फाइनेंसर के मामले शामिल होते हैं, वे सभी कार्य पंजाब नेशनल बैंक द्वारा देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की कार्य प्रणाली काफी अच्छी है तथा जो बैंक के उपभोक्ता हैं, उनके साथ यहां के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का व्यवहार शालीनतायुक्त होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का भी यह बैंक अच्छी तरह ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की कार्य संस्कृति काफी अच्छी है।
पंजाब नेशनल बैंक परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक स्व0 लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पंजाब नेशनल बैंक परिसर में, पर्यावरण के संरक्षण के लिये, पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर आरडीसेवक, अंचल प्रमुख, देहरादून, सुनील कुमार सखूजा, मण्डल प्रमुख हरिद्वार, श्री संजय सन्त, लीड बैंक मैंनेजर, हरिद्वार, सुश्री रीता यादव, अभिषेक कुमार, सुश्री अनीता सेमवाल सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।