हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में, बुधवार को, कैम्प कार्यालय से, देर सायं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में, बुधवार को, कैम्प कार्यालय से, देर सायं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से स्वामित्व कार्ड योजना के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद को 320 स्वामित्व कार्ड वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 25 दिसम्बर तक इस लक्ष्य को प्राप्त कर लें। विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 कुमार खगेन्द्र ने बताया कि कोविड-19 की पहली डोज शत-प्रतिशत लग चुकी है तथा द्वितीय डोज को लगाने का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि भारत में ओमिक्रोन वेरिएण्ट का प्रवेश हो चुका है। इसे देखते हुये तीसरी लहर की संभावनायें व्यक्त की जा रही हैं। इसलिये जिन लोगों को द्वितीय डोज अभी तक नहीं लगी है, उन्हें द्वितीय डोज जल्द से जल्द लगवाना सुनिश्चित करें। ताकि उनका सुरक्षा चक्र बरकरार रहे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद के नारसन, बहादराबाद, ईमलीखेड़ा तथा भगवानपुर में औसत से कम वैक्सीनेशन हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन क्षेत्रों के दस-दस ऐसे गांवों का चिह्नीकरण कर लें, जहां सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ है, वहां पर सबसे पहले वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि इसके लिये आगामी 17 से 19 दिसम्बर,2021 तक एक मेगा अभियान चलाया जाये ताकि द्वितीय डोज से छूटे हुये लोगों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिये आपको जो भी संसाधन चाहिये उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुये बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के सम्बन्ध में एक रणनीति बनाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आगामी विधान सभा चुनावों का जिक्र करते हुये ई-रोल अपडेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ई-रोल अपडेशन शत-प्रतिशत हो गया है। जिलाधिकारी ने बैठक में पोलिंग बूथ में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिये तथा इसकी नियमित जांच करते रहें तथा अवैध खनन के खिलाफ संख्त से सख्त कार्रवाई करें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0, तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।