हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पांच गांवों में 25 करोड़ 80 लाख रूपये की योजनाओं का कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जमालपुर कलां, आदर्शनगर, डोबनगर, टिकौला, भोगपुर में किया पेयजल योजनाओं का शिलान्यास।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पांच गांवों में 25 करोड़ 80 लाख रूपये की योजनाओं का कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जमालपुर कलां, आदर्शनगर, डोबनगर, टिकौला, भोगपुर में किया पेयजल योजनाओं का शिलान्यास।
पथरी। कैबिनेट स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 25 करोड़ 80 लाख रुपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने योजना की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
रविवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर कलां, आदर्शनगर, डोबनगर, टिकौला, भोगपुर में जल जीवन मिशन के तहत पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। जिसमें जमालपुर कलां में 10 करोड़, आदर्शनगर में 4.96 करोड़,डोबनगर में 4.61 करोड़, टिकौला में एक करोड़ 24 लाख 39 हजार, भोगपुर में 4 करोड़ 99 लाख रुपये लागत की योजना से शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि ग्रामीणों को पानी का एक रुपये में कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि योजना में अनियमितता या किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामों में भी शहरी स्तर की नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत लालढांग में सिडकुल, फेरुपुर एवं श्यामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादरपुर जट में डिग्री कॉलेज और स्पोर्ट स्टेडियम, लालढांग में झूला पुल के साथ तमाम क्षेत्रों की सड़कों के कार्य गतिमान है। उन्होंने भरोसा दिया कि क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। जल निगम के अधीशासी अभियंता मौ मीसम ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 25 करोड़ 80 लाख रूपये के कार्यों का शिलान्यास हुआ। जमालपुर कलां के ग्राम प्रधान सुशील राज राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया।
इस मौके पर जिला मंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, नाथीराम चौधरी, मिथलेश शर्मा, अमित चौहान, अंकित चौहान,विकास प्रधान,अरविन्द प्रधान,शेषराज सैनी, जितेंद्र सैनी, सोहनवीर, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, सत्यकुमार चौधरी, दलिप राणा, आदेश चौहान, चंद्रकिरण, शुभम सैनी, नकलीराम सैनी, सोहनवीर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।