प्रेम विवाह के एक साल के भीतर ही विवाहिता की मौत

प्रेम विवाह के एक साल के भीतर ही विवाहिता की मौत।

लकसर । क्षेत्र में शादी को एक साल पूरा होने से पहले ही जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत हो गई।मृतका ने इसी साल जनवरी में गांव के युवक से प्रेम विवाह किया था। मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

आपको बता दे कि लक्सर क्षेत्र के गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध था।जनवरी 2021 में युवती ने परिजनों से बगावत कर प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर लिया था। शुरू में तीन, चार महीने तक दोनों गांव से बाहर रह रहे थे। पिछले करीब छह महीने से वे बतौर पति, पत्नी गांव में ही रह रहे थे।जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की तबीयत खराब हो गई।ससुरालिए उसे पहले रुड़की के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।इस दौरान पुलिस ने ही मृतक के मायके वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मृतक के पिता परिवार के कई लोगों के साथ कोतवाली में तहरीर दी।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उनकी बेटी का मायके में आना जाना था। उन्होंने बताया कि प्रेम विवाह में दहेज न मिलने के कारण युवक के परिजन उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने शक जताया कि ससुरालियों ने ही जहर खिलाकर उनकी बेटी की हत्या की है।
वही एसएसआई मनोज सिरोला का कहना है।कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह साफ हो जाएगी।इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।