हरिद्वार। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन के क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रेस क्लब, हरिद्वार में एम0सी0एम0सी के सदस्य डाॅ0 सुशील उपाध्याय ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति, पेड न्यूज एवं निर्वाचन में मीडिया से सम्बन्धित विभिन्न प्राविधानों पर आयोजित कार्यशाला में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

हरिद्वार। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन के क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रेस क्लब, हरिद्वार में एम0सी0एम0सी के सदस्य डाॅ0 सुशील उपाध्याय ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति, पेड न्यूज एवं निर्वाचन में मीडिया से सम्बन्धित विभिन्न प्राविधानों पर आयोजित कार्यशाला में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
डाॅ0 सुशील उपाध्याय ने कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण के दौरान मीडिया से सम्बन्धित तंत्र-जनपद स्तरीय, राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति का गठन तथा उसके कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला में विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में बताया गया कि इलेक्ट्रानिक माध्यम, जिन पर आडियो/वीडियो प्रयोग होता है-टी0वी0, रेडियो, डिजिटल बोर्ड, सोशल मीडिया, ई-पेपर, एसएमएस/वाइस मैसेज आदि के लिये सार्टीफिकेशन आवश्यक है।
विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विज्ञापनों में ऐसी सामग्री जैसे- हेट स्पीच, साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना, किसी का चरित्र हनन, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, न्यायालय की अवमानना, चुनाव आदर्श आचार संहिता के किसी नियंम का उल्लंघन आदि का समावेश नहीं होना चाहिये।
पेड न्यूज के सम्बन्ध में कार्यशाला में बताया गया कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रिण्टेड मैटर पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम होना आवश्यक है। पेड न्यूज के मामलों का संज्ञान नामांकन की तिथि से लिया जाता है।
कार्यशाला में निर्वाचन के दौरान मीडिया कवरेज, किन चीजों को प्रोत्साहित करना तथा किन चीजों को हतोत्साहित करना है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर राजकुमार, महामंत्री प्रेस क्लब, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, अध्यक्ष प्रेस क्लब, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, संरक्षक एवं निवर्तमान अध्यक्ष, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट, रजनीकान्त शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, दीपक नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष, प्रेस क्लब, अविक्षित रमन, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, गुलशन नैय्यर, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, अश्वनी अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार, सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, नरेश दीवान शेली, वरिष्ठ छाया-पत्रकार, राधेश्याम विद्याकुल,अरूण कश्यप, कमल अग्रवाल, लव शर्मा, गणेश वैद्य, काशीराम सैनी,संजय लाम्बा, सनत शर्मा, राजेश कुमार, नौशाद खान,आवेश अंसारी, नीरज छाछर, सुभाष कपिल, प्रमोद कुमार, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द भट्ट, प्रिण्टिंग प्रेस के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद