उत्तराखंड धरती का स्वर्ग लोक संस्कृति प्राणीक गाथाओ व लोक सुदूर प्रकृतिक सौंदर्य का केंद्र है। प्रधानाचार्य सुरेशचन्द कवटियाल
लक्सर। खानपुर कन्या इंटर कॉलेज में धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला उत्तराखण्ड लोक सस्कृतिक पौराणिक गाथाओं वह प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है वही प्रधानाचार्य सुरेश चन्द कवटियाल ने उतराखण्ड के गांधी कहे जाने वाले इन्द्रमणि बडोनी के जन्मदिन को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर छात्र/छात्राओं को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का इतिहास बहुत प्राचीन है। यहाँ का रहन-सहन वेशभूषा, लोक कला, पौराणिक गाथाओं, लोकगीत व लोकनृत्य का इन्द्रमणि बडोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।अपने भाषण में कु0 बुशरा ने कहा कि बडोनी को पहाड़ की संस्कृति और परम्पराओं से लगाव था कु0 वन्दना ने कहा कि उन्होंने अनेको पौराणिक लोक गाथाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। कु0 सुहानी शर्मा ने कहा कि इन्द्रमणि बडोनी सामाजिक कार्याे में तन-मन से समर्पित थे। लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शिवानी वर्मा, अमिषा पंवार, रोहित कुमार जूनियर वर्ग में पारूल सैनी, शिवम्, शालू कश्यप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में रंजीता, शिवानी सैनी, छवि कश्यप जूनियर वर्ग में राधिका, सुहानी कश्यप, ईशा ने पहला, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा भाषण प्रतियोगिता में बुशरा ने प्रथम, वन्दना ने द्वितीय व सुहानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किदीपिका, अनुष्का, वंशिका, करिश्मा, करीना, सोनी, वंशिका, कशिश, पूजा, जानकी, काजल, विधि, अन्नु, तपस्या, दिपांशी, सुहानी, शालू, सोनिया, संध्या, प्रियंका, ऑचल, शिवांशी, आदि द्वारा लोक संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बलराम गुप्ता, मुकेश कुमार, मीनू यादव, पंकज कुमार, गायत्री, सविता धारीवाल, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, नूतन, अखिल वर्मा, डॉ0 रंजना, रूबी देवी, अनिल, अमित कुमार गर्ग, विशाल कुमार, बृजपाल, अशोक कुमार, सुन्दर आदि उपस्थित रहे। डॉ0 पारस कुमार द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया।
