डीजे की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दा फास दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जेल। चार फरार.

डीजे की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दा फास दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जेल। चार फरार.

लक्सर। कोतवाली द्वारा रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा वादी मुकदमा की सुल्तानपुर में स्थित डी0जे0 की दुकान आशियाना डी0जे0 का ताला तोडकर डी0जे0 का सामान लैपटाप, एम्प्लीफायर, मिक्सर आदि सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं में जेल गये अभियुक्तो का सत्यापन किया गया व घटनास्थल के आसपास सी0सी0टी0वी0 कैमरो की फुटेज चैक की गयी व 100 से अधिक सी0सी0टी0वी0 कैमरो की फुटेज में सफेद रंग की स्विफ्ट कार का घटना में प्रयुक्त होना पाया गया व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को हरिद्वार-मंगलौर हाईवे पर डण्ढेडी ख्वाजीपुर फ्लाईओवर के नीचे दौराने चैकिंग रोका गया तो कार में मौजुद 06 व्यक्तियों में से 02 व्यक्तियों दीपक उर्फ हल्डी पुत्र रामपाल निवासी-ग्राम शंकरपुरी रूडकी कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिद्वार व उम्र करीब 32 वर्ष बतायी व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सोनू तेजियान पुत्र यशपाल निवासी-ग्राम सालापुर चौकी मकबरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर व उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में अपने साथियों सावन पुत्र श्रवण निवासी-शंकरपुरी रूडकी, विशाल पुत्र अरविन्द निवासी-शंकरपुरी रूडकी, आकाश उर्फ धडकन पुत्र ललित निवासी-शंकरपुरी रुडकी व गोविन्द पुत्र ऋषिपाल निवासी-सालापुर चौकी मकबरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के साथ मिलकर रात्रि में अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से सुल्तानपुर कुन्हारी में डी0जे0 की दुकान का ताला तोडकर डी0जे0 का सामान चोरी करना स्वीकार किया गया व चोरी किये गये माल को डण्ढेडी ख्वाजीपुर में ईख के खेतो में छुपाना बताया था व चोरी किये गये माल को स्विफ्ट गाडी में डालकर मुज्जफरनगर बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया। पकडे गये व्यक्तियों के कब्जे से कार के अंदर से 01 अदद लेपटॉप एच0पी0 i3 रंग काला व काले रंग के बंद 03 डब्बो में से, 01 आहूजा एम्पलीफायर 6000 वाट LXA , 01 स्टूडियो मास्टर 4500 वाट डीपीए, 01 साउण्ड क्राफ्ट मिक्सर सिक्नेचर 22 बरामद हुए वादी मुकदमा की दुकान से चोरी हुए शेष माल 01 एम्पीफायर 3000 वाट, व 01 स्टूडियो मास्टर मिक्सर के सम्बन्ध में दोनो अभियुक्तगण से जानकारी की गयी तो शेष माल सावन, विशाल व आकाश के पास होना बताया गया। अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा-380,457,411,34 भादवि0 में गिरफ्तार किया गया वाद गिरफ्तारी अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. दीपक उर्फ हल्डी पुत्र रामपाल निवासी-ग्राम शंकरपुरी रूडकी कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिद्वार व उम्र करीब 32 वर्ष
2. सोनू तेजियान पुत्र यशपाल निवासी-ग्राम सालापुर चौकी मकबरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर व उम्र करीब 30 वर्ष
फरार अभियुक्तगण
1. सावन पुत्र श्रवण निवासी-शंकरपुरी रूडकी,
2. विशाल पुत्र अरविन्द निवासी-शंकरपुरी रूडकी,
3. आकाश उर्फ धडकन पुत्र ललित निवासी-शंकरपुरी रुडकी
4. गोविन्द पुत्र ऋषिपाल निवासी-सालापुर चौकी मकबरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0

बरामदा माल
अनुमानित कीमत करीब
( 03 लाख रूपये)
1 अदद लेपटॉप एच0पी0 i3 रंग काला ,
1 आहूजा एम्पलीफायर 6000 वाट LXA ,
01 स्टूडियो मास्टर 4500 वाट डीपीए,
01 साउण्ड क्राफ्ट मिक्सर सिक्नेचर 22
01 कार स्विफ्ट रंग सफेद रजि0 नं0- UK12A9460

पुलिस टीम
उ0नि0 अंकुर शर्मा- चौकी प्रभारी सुल्तानपुर
अहसान अली एस0ओ0जी0 रूडकी,
हमीद, अजय जोशी,गंगा सिंह ,नारायण आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।