हरिद्वार। मुकेश कुमार अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

 

हरिद्वार। मुकेश कुमार अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी वी0आर0 मलेठा ने अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग को विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग ने एक-एक कर के सभी विभागों-उद्यान, शिक्ष़्ाा, स्वास्थ्य, पेयजल, बैंक, उद्योग, बाल विकास विभाग, नलकूप, को आपरेटिव, खाद्य विभाग, परिवहन, लघु सिंचाई, पशुपालन, आयुर्वेद एवं यूनानी, खेल विभाग आदि से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ उनके विभाग में कौन सी योजनायें चल रही हैं तथा क्या-क्या कार्य किये जा रह हैं, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। मुकेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उनके विभागों में आउट सोर्स आदि से जो भी भर्तियां की जा रही हैं, उनमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिये जो प्रतिशत निर्धारित किया गया है, उसका पालन शत-प्रतिशत किया जाये। उन्होंने कहा कि जो प्रकरण अगर पटवारी के स्तर से निस्तारित हो सकता है, तो उसके लिये किसी को भी आयोग तक पहुंचने की जरूरत नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी को अपना काम जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करना चाहिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्यार्ण जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनका लाभ सम्बन्धित तक पहुंचाने के लिये कैम्पों का आयोजन किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिये जितनी भी योजनाओं चलाई जा रही है, उनका सभी माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होेंने कहा कि जो भी योजनायें चल रही हैं, उनकी सूचना जन-जन तक पहुंचनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिये जो व्यवस्थायें बनाई गयी हैं, उनका पालन होना चाहिये।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामलाल, सचिव सुश्री कविता टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 खगेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।