हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में लालढांग स्थित रसूलपुर मिट्ठीबेरी में बुक्शा कम्युनिटी के निवासरत लोगों को वनाधिकार दिये जाने के संबंध में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ, जिसमें डीएफओ डी0एस0 मीणा एवं अध्यक्ष/सचिव ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति सुश्री श्रुति लखेड़ा ने वनाधिकार के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि अगर किसी का अधिकार बन रहा है, तो उसे मिलना चाहिये। बशर्ते कि वह साबित हो जाना चाहिये। उन्होंने इस प्रकरण को पुनः अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में इसके अतिरिक्त वन गुर्जरों का प्रकरण भी प्रस्तुत किया गया, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकरण से सम्बन्धित जितने भी दस्तावेज हैं, उन्हें अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाये।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सचिव थिंक एक्ट राईज फाउण्डेशन अर्जुन कसाना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।