बहादराबाद। क्षेत्र में एसपी ट्रैफिक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के अतिक्रमण को लेकर की बड़ी कार्यवाही।

बहादराबाद। क्षेत्र में एसपी ट्रैफिक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के अतिक्रमण को लेकर की बड़ी कार्यवाही।

बृहस्पतिवार को बहादराबाद क्षेत्र में एसपी ट्रैफिक मनोज कतियाल द्वारा भेल तिराहे से ख्याति ढाबे तक सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाले अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र में सिडकुल हरिद्वार में आने वाले बड़े व छोटे वाहनों को पार्किंग का शुल्क बचाने के लिए सड़क के किनारे लाकर खड़ा कर दिया जाता है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों का एक अतिक्रमण बड़ी संख्या में देखने को मिलता है। इसी अतिक्रमण के चलते इस क्षेत्र में कई हादसे भी घटित हो चुके हैं ।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी ट्रैफिक के द्वारा खड़े वाहनों को सड़क से हटवाया गया साथ ही सीपीयू पुलिस की मदद से कई वाहनों के चालान भी काटे गए और साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि क्षेत्र में दोबारा वाहन पार्क करते हुए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की भी कार्यवाही की जा सकती है।
वही एसपी ट्रैफिक मनोज कतियाल ने बताया कि बहादराबाद में लगातार बड़े कंटेनरो की अतिक्रमण की शिकायत मिल थी जिनको आज सड़क किनारे से हटाया गया है और सभी को हिदायद दी कि अगर दोबारा यहाँ पर अतिक्रमण किया तो सभी के लिए चालान कार्रवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।