हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल नोडल अधिकारी एमसीसी ने अवगत कराया है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 17 मामले सामने आए,

 

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल नोडल अधिकारी एमसीसी ने अवगत कराया है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 17 मामले सामने आए,

जिनमें 25 विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अंतर्गत थाना कनखल में एक मामला अवैध शराब तथा ड्रग्स के एक मामले कुल 2 मामले तथा कोतवाली हरिद्वार में एक मामला अवैध शराब का पंजीकृत किया गया।
26 विधानसभा क्षेत्र रानीपुर के अंतर्गत तीन मामले अवैध शराब व एक मामला अवैध शास्त्र के मामले थाना ज्वालापुर व रानीपुर में पंजीकृत किया गया।
31 विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत थाना रुड़की में एक मामला अवैध शराब का पंजीकृत किया गया।
27 विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अंतर्गत अवैध शराब के एक-एक मामला थाना बहादराबाद व थाना बुग्गावाला में पंजीकृत किया गया।
33 विधानसभा क्षेत्र मंगलौर के अंतर्गत थाना रुड़की में ड्रग्स के दो मामले पंजीकृत किए गए।
34 विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत अवैध शस्त्र का एक मामला थाना लक्सर में पंजीकृत किया गया।
35 विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार (ग्रामीण) के अंतर्गत थाना पथरी में अवैध शराब का एक मामला पंजीकृत किया गया।
इस प्रकार अवैध शराब के कुल 10 मामले ड्रग्स के 03 मामले और अवैध शस्त्र के 04 मामले पंजीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में प्रत्याशी के होर्डिंग हटाए जाने कार्यों में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के तहत मुकदमा अपराध संख्या 13/22, 186, 188 भा.द.वी के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।
नवनीत राठी पुत्र विनोद कुमार नारसन मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पक्ष में जनसभा आयोजित किए जाने पर आदर्श आचार संहिता के तहत नोटिस जारी किया गया है।
आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार द्वारा अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर, श्रीमती बाला पत्नी भूप सिंह निवासी रविदास मंदिर टिबड़ी, सलमान पुत्र नसीम निवासी रहमतपुर कलियर, रियासत पुत्र महबूब निवासी कैतवाडा ज्वालापुर, कुशल पाल पुत्र महेंद्र निवासी गौतमीपुरा बुग्गावाला ,चतरो पत्नी राम दास निवासी ग्राम बुडपुर मंगलौर, रिजवान पुत्र हाजी फयाज निवासी महाग्रान रुड़की, रिफाकत पुत्र आबाद निवासी जौरासी रूड़की, भोला उर्फ विनोद पुत्र तंुगल गलत निवासी रहमतपुर कलियर रुड़की, आमिर पुत्र असरफ निवासी दादूपुर रानीपुर और पपलेश पुत्र श्यामलाल निवासी मजाहिदपुर बुग्गावाला सहित ऐसे 11 व्यक्तियों को जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।