ठंड के प्रकोप से घर मे ताप रहे दो मासूम बच्चो की दम घुटने से हुई मौत

ठंड के प्रकोप से घर मे ताप रहे दो मासूम बच्चो की दम घुटने से हुई मौत,

 

Anchor=मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव दधेडू कलां में ठंड से निजात पाने के लिए कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी काल बनकर भाई-बहन को ही लील गई। देर रात अच्छे-भले कमरे में सोए दोनों भाई-बहन मंगलवार सुबह अपने बिस्तर में मृत मिले, जिनकी कोयले की अंगीठी से निकले जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। युवा भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
हृदयविदारक घटना चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू कलां की है। गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के दो बच्चे 15 साल की लड़की नेहा और 13 साल का लड़का अंस सोमवार रात अच्छे -भले खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। जबरदस्त ठंड से निजात पाने के लिए दोनों बच्चों ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली और कमरा बंद कर सो गए। कमरे में खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण कोयले से निकला जहरीला धुआं कमरे में ही भरता गया और लिहाफ में सो रहे दोनों भाई-बहन की सोते-सोते ही दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों बच्चे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा, जहां दोनों बच्चों के शव लिहाफ में दबे हुए मिले। दोनों बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लीम बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रजापति के केवल दो ही संतान थी और दोनों एक साथ जहरीले धुएं के चलते काल के ग्रास में समा गए। हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।