बंद पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, इस फेक्ट्री में कितने हतियार मिले डिटेल खबर में, टेप कर पढे

बंद पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, इस फेक्ट्री में कितने हतियार मिले डिटेल खबर में, टेप कर पढे

एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रतनपुरी थाना पुलिस का एक और सराहनीय गुड वर्क,

,पूर्व में भी अलग अलग थाना क्षेत्रों तैनात रहकर एस एस आई थाना रतनपुरी राकेश शर्मा कर चुके हैं अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़,

मुज़फ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसएसआई रतनपुरी राकेश शर्मा व उनकी पुलिस टीम ने एक और बेहतर गुड वर्क को अंजाम देते हुए मौत का साजो समान बना रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

*उल्लेखनीय है कि राकेश शर्मा एक जुझारू मेहनती के रूप में अपनी पहचान रखते आए हैं इन्होंने नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर में अपनी सराहनीय सेवाओं से सभी को प्रभावित करके रखा था तथा कई मामलों में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अच्छा योगदान किया था तथा शहर कोतवाली में रहते हुए इन्होंने एक ऐसी गुप्त अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा किया था जिसके बारे में कोई भी जान नहीं सका था लेकिन राकेश शर्मा की पैनी नजर से वह बच नहीं पाई और अवैध असलाह बनाने वालो को गिरफ्तार कर लिए गए तथा वहीं अब तक राकेश शर्मा ने अलग-अलग थानों में रहते हुए लगभग एक दर्जन के आसपास अवैध असला फैक्ट्रियों को बेनकाब करने का काम किया है।* इसी क्रम में आज भी उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में एस एस आई थाना रतनपुरी राकेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद भी बरामद किये हैं।
थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा भनवाडा से टाण्डा माजरा जाने वाले रास्ते पर बंद पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त का नाम
शहजाद पुत्र शकूर निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से
09 तमंचे 315 बोर,06 तमंचे 12 बोर, 01 रायफल देशी 315 बोर,01 बन्दूक देशी 12 बोर,06 अधबने तमंचे,04 खोखा कारतूस (315 बोर व 12 बोर),नाल लोहे की 26,अवैध शस्त्र बनाने के उपरकण- 04 बट व बाडी लोहा, 03 रेती, 02 प्लास, 02 पेचकस, 02 आरी मय ब्लेड, 10 लकडी के टूकडे, 02 हथौडी, 04 छैनी, 0402 लोहे के गुटके, 02 रेगमाल, 10 आरी ब्लेड, 10 इंजैक्टर, 01 कब्जा, 20 स्प्रिंग, 10 ट्रैगर, 30 लोहे की पत्ती, 01 लाइट, 01 वैल्डिंग मशीन, 20 मीटर केबल आदि बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।