आज किस किस विधानसभा के प्रतियाशियो ने किया नामांकन, देखे पूरी खबर

आज किस किस विधानसभा के प्रतियाशियो ने किया नामांकन, देखे पूरी खबर

हरिद्वार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिये विगत 21 जनवरी से प्रारम्भ हुई नामांकन की प्रक्र्रिया के तहत सोमवार को सुबह 11.00 बजे से ही नामांकन प्रक्रिया आदि के लिये राजनैतिक दल अथवा सम्बन्धित दलों से जुड़े हुये प्रतिनिधियों का आना प्रारम्भ हो गया था।
आज 11 विधान सभा क्षेत्रों के लिये कुल 100 नामांकन प्रपत्र राजनीतिक दलों/प्रतिनिधियों ने रिटर्निंग आफिसरों से प्राप्त किये तथा चार उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किये।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 25 हरिद्वार के लिये कुल 10 नामांकन प्रपत्रों में से बसपा, यू0के0डी0, भाजपा, राजीव स्मृति मंच, पीपल्स पार्टी आॅफ इंडिया डेमोक्रेटिक, आम आदमी पार्टी, भारतीय हिन्दू पार्टी, कांग्रेस ने एक-एक तथा दो निर्दलियों ने, 26 बीएचईएल रानीपुर के लिये कुल 10 में से आजाद समाज पार्टी, भारतीय हिन्दू पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, सपा, लोक शक्ति पार्टी ने एक-एक तथा चार निर्दलियों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये। इसके अलावा श्री प्रशान्त राय, आम आदमी पार्टी तथा सन्देश शर्मा, न्याय धर्म सभा ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। 27 ज्वालापुर के लिये कुल ग्यारह नामांकन प्रपत्रों में से सात कांग्रेस, भारतीय हिन्दू सेना एक, भाजपा एक तथा दो निर्दलियों ने, 28 भगवानपुर के लिए कुल तीन में से दो भाजपा एक निर्दलीय ने, 29 झबरेड़ा के लिए कुल ग्यारह में से कांग्रेस, आजाद पार्टी, आम आदमी पार्टी ने एक-एक, तीन भाजपा, पांच निर्दलियों ने, 30 पिरान कलियर के लिए कुल सात में से एक-एक भारतीय हिन्दू पार्टी, आजाद समाज पार्टी, आईएमआईएफ तथा चार निर्दलीयों ने, 31 रूड़की के लिए कुल पन्द्रह में से पांच आम आदमी पार्टी, छह कांग्रेस, एक सपा, तीन निर्दलियों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये तथा इसके अलावा प्रदीप बत्रा, भाजपा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 32 खानपुर के लिए कुल सात में से दो कांग्रेस, एक सपा, एक आम आदमी पार्टी, तीन निर्दलियों ने, 33 मंगलौर के लिए कुल पांच में से एक निर्दलीय दो भाजपा तथा दो कांग्रेस ने, 34 लक्सर के लिये कुल बारह में से एक-एक बसपा, आम आदमी पार्टी, दो आरजेपी, आठ निर्दलियों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये। इसके अलावा मो0 सहजाद, बसपा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 35 हरिद्वार ग्रामीण के लिए कुल नौ में से दो कांग्रेस, एक-एक आम आदमी पार्टी, यूकेडी, भारतीय हिन्दू सेना, भारतीय एकता पार्टी तथा तीन निर्दलीय ने नामांकन प्रपत्र रिटर्निंग आफिसरों से प्राप्त किये।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।