मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड से जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, क्षेत्र में बनेंगे डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच पहुंच रहे ;- स्वामी यतिस्वरांदनंद

मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड से जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, क्षेत्र में बनेंगे डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच पहुंच रहे ;- स्वामी यतिस्वरांदनंद

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने बूथवार बैठक लेते हुए क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने मिस्सरपुर के पास राजकीय मेडिकल कॉलेज बनवाने, रिंग रोड, जमालपुर कलां में पानी की टंकी, सड़कें, बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम आदि विकास कार्यों के आधार बताते हुए कहा कि क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली में भारी संख्या में लोगों को जुटने को आह्वान किया।

 


रविवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जमालपुर कलां, मिस्सरपुर आदि में बूथवार बैठकें करते हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके आधार पर कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से मिस्सरपुर के पास लक्सर रोड पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का बहुत तेजी से निर्माण चल रहा है। इससे आसपास के गांवों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसी के साथ क्षेत्र से होते हुए रिंग रोड बनने जा रही है। इससे आवागमन में बड़ा लाभ होगा। बहादरपुर जट में डिग्री कॉलेज और मिनी स्टेडियम बनने जा रहे हैं, इससे क्षेत्र की युवा और भविष्य की पीढ़ियों को शिक्षा और खेल में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से प्रत्येक घर को एक रुपये में पानी का कनेक्शन मिल रहा है। स्वामित्तव योजना से लोगों को घर का अधिकार मिला।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र—छात्राओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए टेबलेट दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का फोकस जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने का है। जिसके लिए तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर भाजपा जनता से वोट करने की अपील कर रही है, जबकि दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी जनता को प्रलोभन देकर अपने हित में मतदान कराना चाहती हैं, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और फिर से भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद