रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बनालिया है कि अबकी बार , राजबीर सिंह चौहान

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बनालिया है कि अबकी बार , राजबीर सिंह चौहान

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हनुमत पुरम, मारुति वाटिका, जगजीतपुर पीर वाली कॉलोनी, दलित बस्ती, मातृ सदन चौक, राजा गार्डन कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई जगह लोगों ने राजबीर सिंह चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राजबीर चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने बेरोजगारी महंगाई को बढ़ावा देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हैं। विधायक जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर जगजीतपुर ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस ही विकास कर सकती है। जगजीतपुर की जनसमस्याओं के निदान में भाजपा जनप्रतिनिधि कोई रूचि नहीं दिखा पाए हैं। जिसका खामियाजा चुनाव मंें भाजपा को भुगतना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर चैहान ईमानदार व कर्मठ छवि के हैं। जनता का भरपूर सहयोग उन्हें मिल रहा है। राजबीर सिंह चौहान जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, सुमित भाटी, योगेश प्रजापति, सुभाष मौर्य, आकाश वालिया, प्रशांत चौहान, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल शर्मा, संजय धीमान, अमित कल्याण सिंह, दीपांशु बालियान, रोहित, डा.धीरज, रामगोपाल, सुमित मंत्री, उमेश बर्मन, अजीत कुमार, राहुल, मोहित, नरेश सेमवाल, विक्रांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।