जेके टायर्स लिमिटेड संस्थान में अग्निकांड से कर्मचारी की मौत पर DM द्वारा मजिस्ट्रियल जांच को पहुंचे उप जिला अधिकारी।

जेके टायर्स लिमिटेड संस्थान में अग्निकांड से कर्मचारी की मौत पर DM द्वारा मजिस्ट्रियल जांच को पहुंचे उप जिला अधिकारी।

लक्सर। में बीती 30 जनवरी के दौरान स्थित जेके टायर्स लिमिटेड संस्थान में अग्निकांड के दौरान मौके पर कार्यरत एक कर्मचारी की बुरी तरह झुलसकर मोत हो गयी थी। मौत के मामले में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित दिया था जिसके चलते लक्सर उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता समेत पुलिस विभाग और अग्निशमन दल के अधिकारी आज संबंधित J K टायर्स लिमिटेड नामक औद्योगिक संस्थान में पहुंचे। जहाँ घटनास्थल की जांच और निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता के मुताबिक इसमें कई लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।और जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, 30 जनवरी के दिन जिस कर्मचारी को आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद रेफर किया गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी वही औद्योगिक संस्थान प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े हो गए थे। जिसके बाद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के द्वारा इसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।