कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया।

लक्सर। जसोदद्दरपुर गांव निवासी नाजिमा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 14 मई 2020 को मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी शाहनवाज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। परिजनों द्वारा शादी में अपनी हैसियत से अधिक लगभग दस लाख से अधिक का दान दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद ओर देहज की मांग पूरी ना होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। जिससे ससुराल पक्ष के लोग और अधिक नाराज हो गए तथा उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। तथा पेट्रोल छिड़ककर उसकी जान लेने की कोशिश तक की गई। गत वर्ष अक्टूबर माह में वह दूसरी बार दो माह की गर्भवती थी तब ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।था जिससे उसका गर्भपात हो गया अक्टूबर माह मे उसका पति शहनवाज ,सास हाजरा, ससुर दिलशाद उसके मायके आए वहां पर उन दोनों के साथ मारपीट की गई,उसके पति द्वारा उसे तीन बार तलाक,तलाक,तलाक, बोलकर तीन तलाक दे दिया, आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति शाहनवाज, सास हाजरा, ससुर दिलशाद, देवर शहनवाज व फैजान तथा ननंद फरहीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।