सिविल जज (एस.डी )/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार अभय सिंह ने अवगत कराया है कि वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से मा0 जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार विवेक भारती शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को हरिद्वार रूड़की एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जाएगा।

हरिद्वार। सिविल जज (एस.डी )/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार अभय सिंह ने अवगत कराया है कि वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से मा0 जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार विवेक भारती शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को हरिद्वार रूड़की एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन. आई. एक्ट वाद, बैंक धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद श्रम वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान संबंधी वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन एवं भत्तों से संबंधित सिर्विस मामले, राजस्व एवं अन्य प्रकृति के सिविल वाद जिनमें सुलह-समझौता वार्ता द्वारा वाद का निस्तारण संभव हो, निस्तारण हेतु रखा जाएगा।
कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहता है, वह संबंधित न्यायालय में जहां पर उसका वाद लंबित है, प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी वाद को निस्तारण हेतु लोक अदालत में नियत करवा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सचिव अभय सिंह ने अपील की है कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठाएं और अपने वादों को आपसी सुलह- समझौता वार्ता द्वारा अंतिम रूप से निस्पादित करायें क्योंकि लोक अदालत में निपटाए गए वाद की आगे किसी न्यायालय में अपील दायर नहीं की जा सकती क्योंकि लोक अदालत में वाद को अंतिम रूप से निर्णित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।