यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में 182 भारतीय नागरिकों को लेकर 7 वीं उड़ान मुंबई पहुंची

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में 182 भारतीय नागरिकों को लेकर 7 वीं उड़ान मुंबई पहुंची,

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने वहां से लाए गए लोगों का स्वागत किया, उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में सातवीं उड़ान द्वारा यूक्रेन से 182 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने हवाई अड्डे पर वहां से लाए गए लोगों का स्वागत किया, जिनमें से अधिकांश छात्र थे नारायण राणे ने कहा कि सरकार यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि यूक्रेन में उनके दोस्तों और सहयोगियों को भी जल्द ही सुरक्षित रूप से निकाल कर लाया जाएगा मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से लौटने के बाद छात्र घबराहट महसूस कर रहे थे तथा चिंतित थे और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे अब सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें घर पहुंचने के लिए सभी आवश्यक सहायता संबंधित राज्यों द्वारा प्रदान की जाएगी।
मातृभूमि तक पहुंचकर और परिवारों से मुलाकात कर छात्रों ने सरकार के प्रति आभार जताया। विभिन्न राज्य सरकारों ने छात्रों की सुविधा के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने हेनरी कोंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बुखारेस्ट से सोमवार को रात 11.10 बजे (आईएसटी) उड़ान भरी थी और कुवैत में ईंधन भरने के लिए थोड़ी देर रुकने के बाद आज सुबह 7.05 बजे मुंबई पहुंची। यह सुरक्षित निकासी के “ऑपरेशन गंगा” मिशन के तहत संचालित 7वीं उड़ान थी।
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट यूक्रेन के पड़ोसी देशों से दिल्ली और मुंबई के लिए कई उड़ानें संचालित करने वाले ऑपरेशन गंगा मिशन में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद