एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाला

एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाला,

एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने 01 मार्च 2022 को दिल्ली स्थित पश्चिम वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला।
एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से स्नातक हैं और उन्होने भारतीय वायुसेना मे लड़ाकू पायलट के रूप में 22 दिसंबर 1983 को कमीशन प्राप्त किया वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के पूर्व छात्र है एक अनुभवी मिग-21 पायलट और श्रेणी “A” योग्यता के उड़ान प्रशिक्षक एयर मार्शल प्रभाकरण को लगभग 5000 घंटे की उड़ान का अनुभव है 38 वर्षों से अधिक सेवाकाल में, एयर मार्शल प्रभाकरण ने महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ नियुक्तियाँ की हैं जिसमें दो फ्लाइंग बेस की कमांड एवम भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण ऐरोबाटिक टीम शामिल हैं वह स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में प्रशिक्षक और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर (CAW) के कमांडेंट रह चुके है वह काहिरा मिस्र में भारतीय मिशन में रक्षा अटैची सहायक वायु सेना अध्यक्ष (आसूचना महानिदेशक निरीक्षण और सुरक्षा एवम गांधीनगर स्थित दक्षिण पश्चिम वायु कमान के वरिष्ठ वायु कार्मिक अफसर के रूप में भी नियुक्त रहे हैं
पश्चिम वायु कमान मुख्यालय में वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल प्रभाकरण, वायु सेना अकादमी के कमांडेंट थे
वह वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता है एयर मार्शल प्रभाकरण ने एयर मार्शल अमित देव जो की 39 वर्षों से अधिक सेवाकाल के पश्चात 28 फ़रवरी 2022 को सेवानिवृत हुए से वायु अफसर कमांडिंग इन-चीफ़ का पदभार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।