हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल,में मत गणना

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल,में मत गणना स्थल-का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल भवन के विभिन्न कक्षों में जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं के ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना की व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मतगणना स्थल पर कहां से स्टाफ की इण्ट्री होगी, कहां से उम्मीदवारों के एजेंण्ट की इण्ट्री होगी, कहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी, किस क्षेत्र को जीरो जोन करना है, कहां-कहां साइनेज लगने हैं, मतगणना स्थल पर लाइटिंग की चाक-चौबन्द व्यवस्था तथा सुरक्षा-व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर बनाये गये सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, खाद्य पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।