( रिपोर्ट नोशाद अली ) वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रूपयो की ठगी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार,
वादी उपरोक्त द्वारा थाना रामनगर पर तहरीर दी गयी कि राजीव व दिनेश व उनके अन्य साथियो ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर मुझ से 53 लाख की ठगी कर ली है । वादी की तहरीर के आधार पर राजीव व दिनेश व उनके अन्य साथी नामालूम के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया,उपरोक्त घटना के अनावरण पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया,पुलिस टीम द्वरा एक अभियुक्त सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी D- 24/B फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौडी गढवाल को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 5 पासपोर्ट अलग अलग व्यक्तियो के, 7 अलग अलग व्यक्तियो के ATM कार्ड, 3 फर्जी आधार कार्ड, एक एप्पल का आईफोन,कनाडा भेजने का एप्लीकेशन फार्म बरामद हुये दुसरे व्यक्तियो का खाता खरीदकर उसी व्यक्ति के नाम सिम खरीद कर फेसबुक प्रोफाइल मे कनाडा व अन्य देशो का वीजा बनाने सम्बन्धी स्टेटस लगाकर लोगो को आकर्षिक कर उनसे वीजा बनाने के नाम पर धोखाधडी से पैसे अपने खाते में डालकर दुसरे व्यक्तियो के खातो में पैसे डलवाते हैं तथा वीजा का फर्जी स्टीकर बनाकर पासपोर्ट में चस्पा कर ग्राहको से मोटी रकम खातो में डलवाते थे जिससे की इनकी गोपनीयता बनी रहे और ये लोग एक चैन के रूप में काम करते हैं पकडे हुये व्यक्ति सावर सिंह उपरोक्त से फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर आर्थिक लाभ कमाने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं,
वादी। रमेश चन्द्र कम्बोज पुत्र वचन सिंह निवासी हरिपुर छोई थाना रामनगर जिला नैनीताल,
गिरफ्तार अभियुक्त-
सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी D- 24/B फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौडी गढवाल उम्र 36 वर्ष
घटना का विवरण एवं पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीपुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी,उ0नि0 प्रकाश चन्द्र ,कानि0 प्रदीप कोनिया ,कानि0 विजय बोरा ,कानि0 कपिल राठी,
